ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरट्रेन में गिरने से बचाने पर छेड़छाड़ की शिकायत

ट्रेन में गिरने से बचाने पर छेड़छाड़ की शिकायत

जमशेदपुर। हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की महिला यात्री ने एक युवक पर शरीर को छूने का केस दर्ज कराया...

ट्रेन में गिरने से बचाने पर छेड़छाड़ की शिकायत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 May 2024 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की महिला यात्री ने एक युवक पर शरीर को छूने का केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि मंगलवार रात जब स्टील एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन पहुंची तो एसी चेयरकार कोच की एक महिला यात्री उतरने के लिए गेट पर खड़ी हो गई, लेकिन ट्रेन के झटके से गिरने लगी। पीछे खड़े युवक ने पकड़ उसे लिया। इससे महिला के पुत्र ने गाली-गलौज कर रेल थाना में शरीर छूने का केस दर्ज करा दिया, जबकि कथित आरोपी युवक खुद को निर्दोष बता रहा है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।