ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद डिवीजन में दो हजार बेटिकट यात्रियों से जुर्माना

धनबाद डिवीजन में दो हजार बेटिकट यात्रियों से जुर्माना

धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 2134 यात्रियों को पकड़ा...

धनबाद डिवीजन में दो हजार बेटिकट यात्रियों से जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 11 Dec 2023 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद
धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 2134 यात्रियों को पकड़ा गया। डिवीजन के धनबाद स्टेशन के अलावा गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के अलावा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री पर भी जुर्माना किया गया। जुर्माने के तौर पर नौ लाख 25 हजार 555 रुपए की वसूली हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।