ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद होकर चल सकती है तीन वंदे भारत एक्सप्रेस

धनबाद होकर चल सकती है तीन वंदे भारत एक्सप्रेस

2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की शृंखला शुरू की जाएगी। 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूटों पर वंदे भारत...

धनबाद होकर चल सकती है तीन वंदे भारत एक्सप्रेस
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 03 Feb 2023 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता

2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की शृंखला शुरू की जाएगी। 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी चल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस के इस कड़ी में तीन ट्रेनें धनबाद की भी झोली में आ सकती हैं।

हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी पहले ही शुरू की गई थी। बुधवार को संसद में पेश बजट में वाराणसी-हावड़ा रूट पर भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा हुई है। रेल अधिकारियों के बीच चर्चा है कि इस साल 15 अगस्त से पहले तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात धनबादवासियों को मिल जाएगी।

चेन्नई में तेजी से हो रहा वंदे भारत कोच का निर्माण

रेलवे की कोच फैक्ट्री चेन्नई आईसीएफ में वंदे भारत के कोचों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव खुद इस योजना की निगरानी कर रहे हैं। कोच निर्माण में तेजी लाने के लिए रेल मंत्री ने पिछले साल फैक्ट्री का निरीक्षण कर कई दिशा-निर्देश दिए थे। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। अभी देश के आठ रूटों पर सुविधा संपन्न यह ट्रेन चल रही है।

160 किमी प्रति घंटे की गति से भरेगी फर्राटा

वंदे भारत की नई कोच 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने में सक्षम होगी। कोचों को जोड़ने वाली कप्लर भी आधुनिक होगी। इसकी डिजाइन ऐसी होगी, जिसमें सफर के दौरान झटके नहीं लगेंगे। मेट्रो की तरह ट्रेन रुकने पर ही कोच के दरवाजे खुलेंगे और बंद होंगे। सभी कोच में एलईडी लाइट, इंडियन व वेस्टर्न शैली के बायो टॉयलेट होंगे। वंदे भारत में चलती ट्रेन में आनेवाले स्टेशनों का नाम प्रदर्शित होगा। इसके लिए कोचों में डिस्प्ले बोर्ड लगे रहेंगे। कोच वाईफाई युक्त होगा। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए हर सीट पर शॉकेट की व्यवस्था होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।