ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादस्टेशन परिसर में मजदूर ने युवती को मारा चाकू

स्टेशन परिसर में मजदूर ने युवती को मारा चाकू

धनबाद स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक लड़के और लड़की के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लड़के ने लड़की पर चाकू चला दिया। हाथ में चाकू लगने से लड़की गंभीर रूप से...

स्टेशन परिसर में मजदूर ने युवती को मारा चाकू
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 15 Apr 2022 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता

धनबाद स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक लड़के और लड़की के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लड़के ने लड़की पर चाकू चला दिया। हाथ में चाकू लगने से लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। रेल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

शाम में झरिया की जूही खातून और चतरा राजापुर निवासी मजदूर विश्वा भुईंया आपस में उलझ गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। विश्वा भुइयां नशे में धुत्त था। वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मारपीट के दौरान उसे चाकू निकाल कर जूही के हाथ पर वार कर दिया। जूही भागते हुए आरपीएफ और रेल पुलिस के पास पहुंची। जूही ने बताया कि मामूली विवाद में विश्वा ने उस पर चाकू चला दिया। रेल पुलिस ने जूही को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा है। बताया जा रहा है कि जूही धनबाद स्टेशन पर ही रहती है। विश्वा भी दिन में मजदूरी करता है और रात में स्टेशन पर ही आकर सोता है। जूही के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।