ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादनए रेल एसपी ने लिया चार्ज, कहा- सतर्कता बढ़ाएंगे

नए रेल एसपी ने लिया चार्ज, कहा- सतर्कता बढ़ाएंगे

धनबाद रेल जिला के नए रेल एसपी मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। दोपहर बाद रेल एसपी कार्यालय धनबाद पहुंच कर उन्होंने स्वत: चार्ज...

नए रेल एसपी ने लिया चार्ज, कहा- सतर्कता बढ़ाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 20 Oct 2023 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता
धनबाद रेल जिला के नए रेल एसपी मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। दोपहर बाद रेल एसपी कार्यालय धनबाद पहुंच कर उन्होंने स्वत: चार्ज लिया। रेल डीएसपी संजीव बेसरा और धनबाद जीआरपी इंस्पेक्टर संजय प्रसाद ने पुष्प गुच्छ देकर नए एसआरपी का स्वागत किया। मनोज स्वर्गियारी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे पूर्व में धनबाद में बतौर एएसपी काम कर चुके हैं। धनबाद में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे जामताड़ा में भी एसपी थे। उन्होंने दुर्गापूजा के मद्देनजर सभी स्टेशनों पर रेल पुलिस को सतर्क रहने का आदेश दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।