ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादइंटक के सम्मेलन में धनबाद के भी श्रमिक नेता जाएंगे

इंटक के सम्मेलन में धनबाद के भी श्रमिक नेता जाएंगे

इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 22-23 फरवरी को नई दिल्ली में होगा। इसमें शामिल होने के लिए धनबाद के श्रमिक नेता भी शामिल...

इंटक के सम्मेलन में धनबाद के भी श्रमिक नेता जाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 20 Feb 2023 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 22-23 फरवरी को नई दिल्ली में होगा। इसमें शामिल होने के लिए धनबाद के श्रमिक नेता भी शामिल होंगे। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात सभी डेलीगेट धनबाद रेलवे स्टेशन के नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंगलवार (21 फरवरी) को डेलीगेट का रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क एक हजार रुपए तक किए गए हैं। 22 फरवरी को डेलीगेट सेशन तथा वर्किंग कमिटी की मीटिंग होगी। 23 फरवरी को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इंटक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाग लेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।