ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादगंगासागर से लौट रही जलगांव की महिला ट्रेन से गिरी, मौत

गंगासागर से लौट रही जलगांव की महिला ट्रेन से गिरी, मौत

महाराष्ट्र के जलगांव फैजपुर की पल्लवी भागवत वारके (34 वर्ष) की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। वह अपने परिवार वालों के साथ गंगा सागर से स्नान कर सोमवार...

गंगासागर से लौट रही जलगांव की महिला ट्रेन से गिरी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 25 Jan 2023 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, मुख्य संवाददाता

महाराष्ट्र के जलगांव फैजपुर की पल्लवी भागवत वारके (34 वर्ष) की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। वह अपने परिवार वालों के साथ गंगा सागर से स्नान कर सोमवार की रात मुंबई मेल से वापस अपने घर जा रही थीं। धोखरा हॉल्ट से धनबाद की ओर ट्रेन के बढ़ने के बाद वह ट्रेन से गिर गईं। माना जा रहा है कि शौच जाने के दौरान वह ट्रेन से गिरीं।

धनबाद स्टेशन पर जब पल्लवी एस वन स्थित अपने बर्थ पर नहीं मिली तो उसके घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाथरूम में भी वह नहीं मिलीं। इसी बीच धनबाद स्टेशन पर ट्रेन खुल गई तो परिवार वालों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी। सुबह में पता चला कि धोखरा के पास पल्लवी का शव रेल पटरी के बगल में गिरा हुआ है। पिता भागवत एकनाथ वारके ने बताया कि पल्लवी तलाकशुदा थी। उसे कोई संतान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर सड़क मार्ग से जलगांव रवाना हो गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।