ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादन्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ गोमो में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ गोमो में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

गोमो, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वन पर सोमवार को ईस्ट सेंट्रल...

न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ गोमो में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 22 Aug 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गोमो, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वन पर सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ गोमो में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गोमो शाखा सचिव बीके झा के नेतृत्व में गोमो रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारियों ने हाथों में झंडा-बैनर लेकर एनपीएस गो-बैक के नारे लगाए। करीब पूरे दिन गोमो में एनपीएस के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। अन्य रेल कर्मचारियों को भी जागरूक करने की कोशिश यूनियन के लोगों ने किया। शाखा सचिव बीके झा ने कहा कि केन्द्र सरकार पर न्यू पेंशन स्कीम को हटा कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए लगातार हमारी यूनियन दबाव बना रही है। पूरे भारतीय रेलवे में कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन स्कीम को ही लागू किया जाए। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो केन्द्र सरकार को इसका बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।

वहीं 23 अगस्त को यूनियन भारी संख्या में रेल कर्मचारियों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा। इसको लेकर भी रणनीति गोमो शाखा में तैयार की गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।