ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुर26 को रेल कर्मी और अधिकारी लेंगे संविधान की शपथ

26 को रेल कर्मी और अधिकारी लेंगे संविधान की शपथ

आगामी 26 नवम्बर को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया...

26 को रेल कर्मी और अधिकारी लेंगे संविधान की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 25 Nov 2022 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी 26 नवम्बर को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया जायेगा। इसको लेकर मंडल के कार्मिक विभाग ने पत्र जारी किया है। मंडल मुख्यालय के सभी रेल कर्मियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी है। 26 नवम्बर शनिवार सुबह 11 बजे संविधान दिवस के अवसर पर डीआरएम भवन के समक्ष सभी रेल कर्मी और अधिकारी संविधान की शपथ लेंगे। रेलवे ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रेल कर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है। इसके अलावे जो रेल कर्मी और अधिकारी फिल्ड पर होंगे उन्हें भी अपनी जगह में संविधान की शपथ लेनी होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।