ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमेंस यूनियन का भूख हड़ताल शुरु

मेंस यूनियन का भूख हड़ताल शुरु

चक्रधरपुर।रेलवे का निजीकरण करने बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का भूख हड़ताल शुरु हो गया...

मेंस यूनियन का भूख हड़ताल शुरु
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 12 Oct 2022 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर।रेलवे का निजीकरण करने बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का भूख हड़ताल शुरु हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों को प्रमुख मांगों में रेलवे का निजीकरण बंद करने, न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे में खाली पदों पर तुरंत भर्ती करने, ट्रेकमेंटेनर कर्मचारियों की पदोन्नति में सुधार, रेलवे के सभी कारखाना और प्रोडक्शन यूनियन को बेंचना बंद करने, ग्रुप डी के चालिस प्रतिशत कर्मचारियों को ग्रुप सी में पदोन्नति, महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने सहित कई मांगें शामिल है। भूख हड़ताल करने वालों में मेंस यूनियन के पदाधिकारी एम के सिंह, जवाहर लाल, शिवजी शर्मा, संजय कुमार पाठक, संजय सिंह, रामा शंकर साहू, राजेश सिंह, संजय रजक सहित कई शामिल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।