फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News गुजरात'दुष्टात्मा का साया है', पिता ने बेटी को खेत में बांधकर भूखा प्यासा रखा; सात दिन के बाद मौत

'दुष्टात्मा का साया है', पिता ने बेटी को खेत में बांधकर भूखा प्यासा रखा; सात दिन के बाद मौत

मामला गुजरात के गिर सोमनाथ जिले का है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने संवाददाताओं को बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना तलाला तालुक के धावा गांव में हुई।

'दुष्टात्मा का साया है', पिता ने बेटी को खेत में बांधकर भूखा प्यासा रखा; सात दिन के बाद मौत
Amit Kumarपीटीआई,सोमनाथFri, 14 Oct 2022 12:27 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

14 वर्ष की एक लड़की को उसके पिता और चाचा ने कई दिनों तक भूखा रखा। उसे प्रताड़ित किया। ये सब उन्होंने इसलिए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उस लड़की पर ‘बुरी शक्ति का साया’ है। करीब 7 दिनों तक भूखी प्यासी रहने के बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। मामला गुजरात के गिर सोमनाथ जिले का है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने संवाददाताओं को बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना तलाला तालुक के धावा गांव में हुई।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान धैर्या अकबरी के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उसे उसके पिता भावेश अकबरी के खेत में एक से सात अक्टूबर तक रखा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘भावेश अकबरी और उसके बड़े भाई दिलीप ने लड़की को प्रताड़ित किया क्योंकि उन्हें लगता था कि उस पर किसी बुरी शक्ति का साया है। उसे सात दिन तक खाना नहीं दिया गया।’’

सूरत के रहने वाले अकबरी ने धैर्या को तीन महीने पहले धावा गांव भेजा क्योंकि उसे लगा था कि लड़की पर किसी ‘दुष्टात्मा’ का साया है जिससे उसका व्यवहार बदल गया है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि एक अक्टूबर को उसे खेत में ले जाया गया, जहां उसे प्रताड़ित किया गया, भूखा रखा गया और काला जादू का उपाय किया गया। इसमें कहा गया है कि सात अक्टूबर को लड़की की मौत हो गई।

अकबरी और उसके भाई ने इसके बाद लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की के मामा ने पुलिस से संपर्क कर उसके लापता होने की सूचना दी जिसके बाद इस अपराध का पता लगा। अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।