ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारलालू की RJD से त्रस्त थे नीतीश, तेजस्वी के जॉब वीडियो पर BJP का पलटवार; नित्यानंद राय ने क्या कहा?

लालू की RJD से त्रस्त थे नीतीश, तेजस्वी के जॉब वीडियो पर BJP का पलटवार; नित्यानंद राय ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव परिवारवाद के युवराज हैं। वह क्या वीडियो जारी करेंगे। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि सब ठीक है। उन्होंने राजद नेताओं पर सरकार में रहते हुए लूट खसोट का आरोप लगाया।

लालू की RJD से त्रस्त थे नीतीश, तेजस्वी के जॉब वीडियो पर BJP का पलटवार; नित्यानंद राय ने क्या कहा?
Sudhir Kumarहिंदुस्तान,पटनाThu, 14 Mar 2024 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से वीडियो जारी करने पर पलटवार किया है। बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का कारनामा पूरा बिहार जानता है। वे 17 महीने का वीडियो क्या जारी करेंगे। हकीकत है कि 17 महीनों में केवल लूट-खसोट ही हुआ था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपनी उपल्धियों का बखान करते हुए नीतीश कुमार की आलोचना की है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री नित्यानंद राय ने उसी का जवाब दिया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस 17 महीने की अवधि में लोगों पर अत्याचार किया गया। विधि व्यवस्था चौपट हुई और अपराधियों को संरक्षण मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कारनामों से त्रस्त हो गए थे। जिसके कारण वह महागठबंधन को छोड़ एनडीए में आ गए। तेजस्वी यादव परिवारवाद के युवराज हैं। वह क्या वीडियो जारी करेंगे। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि सब ठीक है। सब जल्द ही फाइनल हो जाएगा। एनडीए गठबंधन एक साथ है और एकजुट होकर बिहार की 40 की 40 सीट जीतेगी।

वहीं लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वे नाराज नहीं हैं। एनडीए में सब कुछ ठीक है और जल्द ही सीट का बंटवारा कर दिया जाएगा। वहीं श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके सम्मान में जो कुछ भी हो सकेगा, उसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब उनके वंशज हैं।

 

 

बुधवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया जिसमें 17 माह की महागठबंधन सरकार के दौरान सरकारी नौकरी को हाईलाइट किया गया है। वीडियो में नीतीश कुमार की आलोचना और तेजस्वी यादव के कामों की तारीफ की गयी है। अपने एक्स हैंडल पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि तमाम प्रकार के रुकावटों  और बाधाओं के बावजूद भी हमने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दी एवं पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन व ऐतिहासिक कार्य किए।