ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार पूर्णियासुबह कुहासा, दिन भर रहेगी कड़ी धूप

सुबह कुहासा, दिन भर रहेगी कड़ी धूप

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। शुक्रवार की सुबह हल्का कुहासा रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री नीचे चला...

सुबह कुहासा, दिन भर रहेगी कड़ी धूप
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 16 Feb 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।
शुक्रवार की सुबह हल्का कुहासा रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री नीचे चला जाएगा। ऐसा पूर्वानुमान मौसम विभाग का है। विभाग के मुताबिक लगातार चल रही पछिया हवा के कारण सुबह का तापमान गिरेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अब आसमान में बादल नहीं रहेंगे। यदि वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से आता है तो एक बार फिर आसमान में बादल होंगे और ठंड बढ़ेगी लेकिन चालू सप्ताह में ऐसा कुछ नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सरकुलेशन हो सकता है। इस बीच गुरुवार को सुबह काफी घना कुहासा रहा। कुहासा का असर पूर्वाहन 10:00 बजे तक दिखा। इसके बाद 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से पछिया हवा चली जिसके कारण कुहासा फट गया और धूप खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 6:00 बजे के करीब विजिबिलिटी 600 मीटर थी जबकि 8:30 बजे विजिबिलिटी 450 मीटर हो गई थी। करीब 10:00 बजे तक धीरे-धीरे विजिबिलिटी बढ़ती गई और मौसम साफ होता चला गया। इधर मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 1 डिग्री कम हो गया।

...फसलों पर अच्छा असर:-

पिछले दिनों लगातार कड़ाके की सर्द मौसम के कारण मक्का की फसल जहां रुक-रुक कर बढ़ रही थी। वहीं मौसम में गर्मी आने के बाद फसल के बढ़ोतरी और फलन में भी वृद्धि होगी। दूसरी ओर गेहूं की खेतों में भी फसल लहलहा रही है। कुछ स्थानों पर कटनी भी शुरू है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।