ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगरीबरथ के नीचे आया बुजुर्ग, बायां हाथ कटा

गरीबरथ के नीचे आया बुजुर्ग, बायां हाथ कटा

जंक्शन पर गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग 12204 अमृतसर सहरसा गरीबरथ के नीचे आ गये। इसमें उनका बायां हाथ कट गया। जीआरपी और...

गरीबरथ के नीचे आया बुजुर्ग, बायां हाथ कटा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 May 2024 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।
जंक्शन पर गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग 12204 अमृतसर सहरसा गरीबरथ के नीचे आ गये। इसमें उनका बायां हाथ कट गया। जीआरपी और रेलकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह अभी भी अचेतावस्था में हैं। होश में आने के बाद उनकी पहचान हो सकेगी।

रेल थाना मुजफ्फरपुर के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि गरीबरथ समस्तीपुर के लिए खुल चुकी थी। इस दौरान एक बुजुर्ग ने चेयरयान में दौड़कर चढ़ने का प्रयास किया। कोच के फुट रेस्ट से उनका पैर फिसल गया और वे नीचे आ गये। इससे उनका बाया हाथ कट गया। जानकारी होने पर रेलवे के डॉक्टर और रेल थाना पुलिस पहुंची। उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। रेल पुलिस का कहना है कि वह आत्महत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।