Hindi News बिहार JDU Meeting LIVE: जाति जनगणना पर देश घूमेंगे नीतीश, जेडीयू अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी की बधाई, सुशील मोदी बोले- और गुल खिलेगा

JDU Meeting LIVE: जाति जनगणना पर देश घूमेंगे नीतीश, जेडीयू अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी की बधाई, सुशील मोदी बोले- और गुल खिलेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष बन गए हैं। ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़ दिया। इस घटनाक्रम पर आरजेडी भी नजर बनाए हुए है।

JDU Meeting LIVE: जाति जनगणना पर देश घूमेंगे नीतीश, जेडीयू अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी की बधाई, सुशील मोदी बोले- और गुल खिलेगा
दिल्ली में जेडीयू की बैठक के दौरान सीएम नीतीश समेत पार्टी पदाधिकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: SandeepEdited By: Jayesh Jetawat
Sat, 30 Dec 2023 3:17 PM

JDU Meeting Live updates: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए अध्यक्ष नीतीश कुमार जाति जनगणना के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए देश भर में अभियान छेड़ेंगे। शुक्रवार को ललन सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी अध्यक्ष की बागडोर संभालते ही नीतीश ने यह पहला फैसला लिया है। नीतीश झारखंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी को जेडीयू का नीतीश जोहार नाम से कार्यक्रम पहले से तय है जिसकी तैयारी उनके करीबी मंत्री और पार्टी के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी देख रहे हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया को नीतीश के अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक जानकारी दी।

इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों के मुताबिक ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा था जिसे सबने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वीकार कर लिया। नीतीश ने भी पार्टी नेताओं की भावना के मुताबिक अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल ली। नीतीश इससे पहले 2016 से 2020 तक जेडीयू अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बाद आरसीपी सिंह और आरसीपी की बगावत के बाद ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष बने थे। 

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद आरजेडी नेता और उनकी सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है। तेजस्वी ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जा रहे थे लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब उनकी यात्रा रद्द हो गई है। जेडीयू में तेजी से बदल रहे माहौल पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की भी नजर है। ललन सिंह ने भले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी अध्यक्ष छोड़ने की बात की हो लेकिन सूत्रों का कहना है कि लालू यादव से उनकी नजदीकी महंगी पड़ी। तेजस्वी यादव ने नीतीश को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है और कहा कि महागठबंधन और इंडिया गठबंधन एकजुट होकर केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को हटाएगी।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश बीजेपी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में नीतीश ने साफ किया कि उनकी बीजेपी से कोई बातचीत नहीं चल रही है और जेडीयू इंडिया गठबंधन के साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Sat, 30 Dec 2023 03:17 PM

JDU Meeting Live: ललन सिंह ने तेजस्वी को सीएम बनाने के आरोपों को खारिज किया

JDU Meeting Live: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने संबंध आरजेडी के साथ होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में उनकी जेडीयू के अध्यक्ष पद से विदाई हो गई, यह पूरी तरह झूठ है। एक मंत्री के दफ्तर में दर्जनभर विधायकों के साथ 20 दिसंबर की बैठक की बात भी भ्रामक है। ललन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि 20 तारीख को वे सीएम नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में थे और वहां वहां मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक कर रहे थे। 

पूरी खबर पढ़ें-  तेजस्वी को सीएम बनाने के आरोपों को ललन सिंह ने खारिज किया, कहा- 20 को नीतीश के साथ दिल्ली मीटिंग में था

Fri, 29 Dec 2023 06:44 PM

JDU Meeting Live: ललन सिंह नीतीश की महत्वाकांक्षा के शिकार हो गए- चिराग पासवान

JDU Meeting Live: नीतीश कुमार के फिर से जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने ललन सिंह पर चुटकी ली है। उन्होंने ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने कभी दूसरों का घर तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश की, आज वो खुद साजिश के शिकार हो गए। चिराग ने कहा कि वे नीतीश की महत्वाकांक्षा के शिकार हो गए हैं। उन्होंने जेडीयू में गुटबाजी बढ़ने का दावा भी किया।

पूरी खबर पढ़ें- ललन सिंह ने कभी दूसरों का घर तोड़ा, आज खुद साजिश के शिकार हुए; जेडीयू पर चिराग पासवान की चुटकी

Fri, 29 Dec 2023 06:42 PM

JDU Meeting LIVE: नीतीश कुछ दिन के ही मुख्यमंत्री, बीजेपी के दरवाजे, खिड़की बंद रहेंगे- गिरिराज सिंह

JDU Meeting LIVE: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रब्यूह में फंस चुके हैं और वो कुछ दिन के ही सीएम हैं। उनकी कुर्सी कभी भी जा सकती है। बीजेपी के साथ जेडीयू के फिर हाथ मिलाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आना चाहें तो भी बीजेपी के दरवाजे, खिड़की, हर एक छेद जेडीयू के लिए बंद रहेंगे। 

पूरी खबर पढ़ें- नीतीश कुमार आना चाहें फिर भी बीजेपी के दरवाजे, खिड़की, हर एक छेद जेडीयू के लिए बंद है; गिरिराज सिंह

Fri, 29 Dec 2023 06:40 PM

JDU Meeting LIVE: लालू और कांग्रेस दोनों पर हावी हैं नीतीश कुमार, दो प्रसंग से समझिए

JDU Meeting LIVE: जेडीयू नेता नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की राजनीति में कांग्रेस और लालू यादव की आरजेडी दोनों पर हावी हैं। 14 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार में आरजेडी के दो मंत्रियों का पद एक साल से ऊपर से खाली है लेकिन वो पद भरे नहीं गए। लेकिन नीतीश ने इस साल जून में अपनी पार्टी के रत्नेश सदा को मंत्री बना लिया। कांग्रेस भी दो और मंत्री पद कब से मांग रही है लेकिन राहुल गांधी की पैरवी के बाद भी नीतीश ने कैबिनेट विस्तार नहीं किया है।

पूरी खबर पढ़ें- नीतीश के टोटल कंट्रोल में है गठबंधन सरकार; दो प्रसंग से समझिए कैसे लालू-कांग्रेस पर हावी हैं जेडीयू सुप्रीमो

Fri, 29 Dec 2023 06:36 PM

 JDU Meeting LIVE: नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनने से पार्टी और गठबंधन पर होंगे चार बड़े असर

JDU Meeting LIVE: नीतीश कुमार को पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह समेत जेडीयू के सारे नेता पार्टी का सर्वोच्च नेता, सर्वमान्य नेता बताते रहे हैं। पार्टी में कुछ भी हो, नीतीश की मंजूरी के बिना नहीं होता था। लेकिन नीतीश के खुद अध्यक्ष बन जाने से उनकी निर्भरता किसी पर नहीं रहेगी। अब सारे फैसले वो खुद कर सकेंगे। जानिए नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनने से जेडीयू, महागठबंधन और इंडिया गठबंधन की राजनीति पर क्या असर होगा।

पूरी खबर पढ़ें- नीतीश जेडीयू के सर्वेसर्वा तो हमेशा थे, अब अध्यक्ष बनने से पार्टी और गठबंधन पर होंगे ये चार बड़े असर

Fri, 29 Dec 2023 06:33 PM

JDU Meeting LIVE: भाजपा हमारी दुश्मन नहीं; अध्यक्ष बदलने के बाद जेडीयू का बड़ा संकेत, क्या खुला है दरवाजा

JDU Meeting LIVE: नीतीश कुमार के दोबारा जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने यह कहकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है कि बीजेपी उनकी दुश्मन नहीं है। राजनीति में कोई भी दुश्मन नहीं होता। अटकल यह है कि इंडिया गठबंधन में नीतीश को बड़ी भूमिका नहीं मिलने से जेडीयू के नेता नाराज हैं। तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर लालू यादव लगातार दबाव दे रहे हैं इससे भी नीतीश असहज हैं। ऐसे में केसी त्यागी का यह बयान आरजेडी और कांग्रेस दोनों के लिए एक संदेश है कि नीतीश के सामने चौतरफा संभावनाएं हैं। 

पूरी खबर पढ़ें- भाजपा हमारी दुश्मन नहीं; अध्यक्ष बदलने के बाद जेडीयू का बड़ा संकेत, क्या खुला है दरवाजा

Fri, 29 Dec 2023 06:22 PM

JDU Meeting Live: नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी यादव ने दी बधाई, साथ में कही ये बात

JDU Meeting Live: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश पहले भी जदयू अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू अध्यक्ष बने हैं, उसके लिए उनको बधाई। यह बहुत अच्छी बात है उनको शुभकामनाएं। तेजस्वी ने कहा कि हमलोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इंडिया गठबंधन और महागठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी।

पूरी खबर पढ़ें- नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई, बोले- मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे

Fri, 29 Dec 2023 06:18 PM

JDU Meeting Live: जाति जनगणना पर पूरे देश में अभियान चलाएंगे नीतीश, जेडीयू अध्यक्ष बनते ही पहला फैसला

JDU Meeting Live: जेडीयू अध्यक्ष बनते ही नीतीश कुमार ने पहला फैसला किया है कि वो जाति जनगणना के मसले पर देश भर में घूम-घूमकर अभियान चलाएंगे। पार्टी की मीटिंग में नीतीश ने कहा कि इस मसले पर जेडीयू के एजेंडा को आगे बढ़ाना कांग्रेस की मजबूरी है।

पूरी खबर पढ़ें- जाति गणना पर देश में जनजागरण करेंगे नीतीश कुमार, झारखंड से शुरुआत; चुनाव से पहले जेडीयू का बड़ा प्लान

Fri, 29 Dec 2023 06:18 PM

JDU Meeting Live: ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले सुशील मोदी- ये खेल का अंत नहीं, शुरुआत है

JDU Meeting Live: ललन सिंह के इस्तीफे और नीतीश कुमार के दोबारा जेडीयू अध्यक्ष बनने पर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि यह खेल का अंत नहीं बल्कि उसकी शुरुआत है। सुशील मोदी ने कहा- "मैंने एक सप्ताह पूर्व ही भविष्यवाणी की थी कि ललन सिंह हटाये जा रहे हैं। लालू से नज़दीकियों के कारण ललन सिंह को हटना पड़ा है। यह खेल का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है।अभी काफ़ी गुल खिलना बाक़ी है? खेल की अगली कड़ी का इंतज़ार कीजिए?"

Fri, 29 Dec 2023 06:13 PM

JDU Meeting Live: ललन सिंह का भी पत्ता साफ, जीतनराम मांझी ने नीतीश को ठग बताया

JDU Meeting Live: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के फिर से जेडीयू अध्यक्ष बनने पर पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने तंज कसा है और कहा है कि ललन सिंह का भी पत्ता नीतीश ने साफ कर दिया। मांझी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।

पूरी खबर पढ़ें- ललन सिंह भी साफ, कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं; जेडीयू अध्यक्ष पर जीतनराम मांझी का तंज

Fri, 29 Dec 2023 06:10 PM

JDU Meeting Live: पहली बार जेडीयू अध्यक्ष बने थे नीतीश तो अगले साल पाला बदला था, इस बार क्या होगा?

JDU Meeting Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जेडीयू अध्यक्ष बन गए हैं। नीतीश पहली बार अप्रैल 2016 में शरद यादव को हटाकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके एक साल बाद जुलाई 2017 उन्होंने पाला बदल लिया था। नीतीश उस समय महागठबंधन सरकार चला रहे थे लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लालू यादव की आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए में चले गए थे। इसके बाद बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी थी। 

पूरी खबर पढ़ें- जब पहली बार जेडीयू अध्यक्ष बने थे नीतीश तो अगले साल लालू को छोड़ एनडीए में गए, इस बार संयोग या प्रयोग?

Fri, 29 Dec 2023 05:08 PM

JDU Meeting Live: थोड़ी देर में जेडीयू की प्रेस कॉन्फ्रेंस

JDU Meeting Live:जेडीयू में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सभी की नजर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर बनी हुई है। थोड़ी देर में जेडीयू की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें पार्टी के सीनियर लीडर बैठक ेंमें लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे। सुबह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और नीतीश कुमार ने यह पद संभाला था।

Fri, 29 Dec 2023 04:46 PM

JDU Meeting Live: कांग्रेस बोली- नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनने से सब खुश

JDU Meeting Live: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जेडीयू की पहचान नीतीश कुमार से ही है। नीतीश अब खुद पार्टी के अध्यक्ष हो गए हैं। इससे पूरा बिहार खुश है। हम सब मिलकर बीजेपी को जीरो पर आउट करेंगे।

Fri, 29 Dec 2023 03:58 PM

JDU Meeting Live: शाम में होगी जेडीयू की पीसी

JDU Meeting Live: दिल्ली में जारी जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके बाद शाम में 5.30 बजे के बाद पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी।

Fri, 29 Dec 2023 03:38 PM

JDU Meeting Live: सम्राट चौधरी बोले- ये जेडीयू के अंदर का मामला

JDU Meeting Live: ललन सिंह के इस्तीफे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट ने कहा कि यह ये जनता दल यूनाइटेड का अपना मामला है। ये जेडीयू की लड़ाई है। भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। हम आज भी तैयार हैं और चाहते हैं कि जेडीयू और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़े। दोनों को हम लोग हराने का काम करेंगे।
 

Fri, 29 Dec 2023 03:36 PM

JDU Meeting Live: जेडीयू नेतृत्व में बदलाव पर आरजेडी की नजर, तेजस्वी ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया दौरा

JDU Meeting Live: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आरजेडी नजर बनाए हुए है। जेडीयू के घटनाक्रम के बीच तेजस्वी यादव द्वारा अपना विदेश दौरा रद्द किए जाने की खबर है। तेजस्वी को 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया जाना था।

Fri, 29 Dec 2023 02:46 PM

JDU Meeting Live: नीतीश के अध्यक्ष बनने से जेडीयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर फैसला लिए जाने के बाद ही जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सभी नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।
 

Fri, 29 Dec 2023 02:42 PM

JDU Meeting Live: नीतीश की एनडीए में वापसी पर क्या बोले बीजेपी के सम्राट चौधरी?

JDU Meeting Live: ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने और नीतीश कुमार के फिर से पार्टी की कमान सौंपने पर राजनीति गर्मा गई है। अब बीजेपी ने इस पर चुटकी ली है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है। जेडीयू में सिर्फ नीतीश कुमार की चलती है। नीतीश की एनडीए में वापसी के सवाल पर सम्राट ने कहा कि ऐसी कोई वार्ता नहीं चल रही है। 

पूरी खबर पढ़ें।

Fri, 29 Dec 2023 02:33 PM

JDU Meeting Live: विजय सिन्हा बोले- ललन सिंह को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था

JDU Meeting Live: ललन सिंह द्वारा JDU पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी इस प्रकार की विदाई स्वीकार नहीं करता है। जब पार्टी और नेतृत्व का विश्वास नहीं रहे तो उस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है। इन्हें(ललन सिंह) पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।"

Fri, 29 Dec 2023 02:28 PM

JDU Meeting Live: नीतीश के मन में आखिर क्या है?

JDU Meeting Live: जेडीयू नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है। ललन सिंह का जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना और नीतीश द्वारा पार्टी की कमान अपने हाथ में लेना आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि इसका इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मगर राजनीतिक जानकारों के अनुसार खरमास के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 
 
पूरी खबर पढ़ें।