Dy CM Tejashwi Yadav congratulated Nitish Kumar on becoming JDU President claims to oust Modi government from power नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई, बोले- मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDy CM Tejashwi Yadav congratulated Nitish Kumar on becoming JDU President claims to oust Modi government from power

नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई, बोले- मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं। वह फिर से अध्यक्ष बने हैं तो यह अच्छी बात है। इसके लिए उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Sudhir Kumar लाइव हिंदुस्तान, पटनाFri, 29 Dec 2023 06:07 PM
share Share
Follow Us on
नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर आई तेजस्वी यादव की बधाई, बोले- मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केजेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विदेश यात्रा कैंसिल करने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें बधाई दी है। शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उसके लिए उनको बधाई। शुक्रवार को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को ललन सिंह के स्थान पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। ललन सिंह ने इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति की मुहर लगा दी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसे पास कर दिया गया। नीतीश कुमार के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जेडीयू के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें चाहते हैं। उनका पार्टी अध्यक्ष बदलना चाहती थी यह उन लोगों का पार्टीगत एजेंडा रहा है। वह फिर से अध्यक्ष बने हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ तेजस्वी यादव ने दावा किया कि  हम लोग एकजुट हैं। सब लोग साथ मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। अब इंडिया गठबंधन और महागठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी। 

नीतीश कुमार को बधाई देने के साथ साथ तेजस्वी यादव बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार में महागठबंधन सरकार चल रही है उससे बीजेपी बौखला गई है। 2015 में जब बिहार में महागठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था तब बीजेपी को बुरी तरह से हरा दिया था। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन का वोट बैंक उनसे तगड़ा है। 2015 में हम लोगों ने 170 पार कर दिया था।  एक बार फिर हमारे गठबंधन से बीजेपी के हाथ पांव फूलने लगे हैं। उनका बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है शिथिल पड़ गया है। इस वजह से बीजेपी ऐसे बेफिजूल काल्पनिक बयान दे रही है। हम उन बातों पर सफाई देकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। महागठबंधन ने जिस प्रकार का सोशल समीकरण तैयार कर दिया है उससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

विदेश यात्रा कैंसिल कर देने पर भी उन्होंने बात की लेकिन सीधा जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने जब पूछा कि विदेश यात्रा क्यों रद्द कर दिए तो कहा कि पासपोर्ट की वैलिडिटी एक साल की होती है। उसमें भी प्रक्रिया के कारण छह माह ही इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। यह नहीं कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजी लैंड जा रहे हैं या यात्रा रद्द कर दिया। उन्होंने जापान यात्रा की ओर सवाल को डायवर्ट कर दिया। मीडिया पर मुद्दों को डायवर्ट करने का भी आरोप लगाया।

उपेंद्र कुशवाहा पर उन्होंने कहा कि हम लोग उनका सम्मान करते हैं लेकिन वे क्या चाहते हैं यह पता ही नहीं चलता। वे हर जगह से हो लिए तो समझदारी बढ़ गयी। लगता है कि उनका किस्मत साथ नहीं देता है शायद। वे स्थिर नहीं रहते हैं।