Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ratna Pathak said that her family was against her marriage to Naseeruddin Shah not because he is Muslim but because
नसीर संग शादी की बात सुन परेशान हो गए थे रत्ना के माता-पिता, बोलीं-धर्म से दिक्कत नहीं थी, मेन प्रॉब्लम ये थी कि…

नसीर संग शादी की बात सुन परेशान हो गए थे रत्ना के माता-पिता, बोलीं-धर्म से दिक्कत नहीं थी, मेन प्रॉब्लम ये थी कि…

संक्षेप:

  • रत्ना पाठक शाह ने बताया कि जब उन्होंने अपने घरवालों को नसीरुद्दीन शाह के बारे में बताया था तब वह परेशान हो गए थे।

Jun 17, 2024 02:18 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रत्ना पाठक शाह सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कई सारे मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की मुलाकात सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने प्ले ‘संभोग से संन्यास तक’ के रिहर्सल के दौरान हुई थी। इतना ही नहीं, रत्ना ने ये भी बताया कि शुरुआत में उनके माता-पिता उनके और नसीरुद्दीन शाह के बारे में जानकर परेशान हो गए थे। पढ़िए ये मजेदार किस्सा।

इस वजह से परेशान थे रत्ना के माता-पिता

रत्ना ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमारी शादी में ज्यादा दिक्कतें नहीं आई थीं। हां! शुरुआत में बाबा और मां परेशान हो गए थे, लेकिन वे लोग इस वजह से परेशान नहीं हुए थे कि नसीर मुस्लिम हैं या मेरे से उम्र में बड़े हैं। वे परेशान इसलिए हो गए थे क्योंकि नसीर की एक बार शादी हो चुकी है और उनकी बेटी है और वह एक एक्टर हैं। वे कहते थे, ये ऐसी शक्ल के साथ क्या करेगा?’

1982 में हुई शादी

रत्ना ने अपनी बात खत्म करते हुए आगे कहा, ‘ऐसी शक्ल वाला लड़का एक्टर बनेगा? उस जमाने में नसीर को ये बहुत सुनना पड़ता था। उनके खुदके घरवाले ऐसा कहते थे। ऐसा नहीं था कि उन्हें नसीर की एक्टिंग पर शक था, लेकिन एक्टिंग अच्छी करने के बाद भी बहुत सारे लोग इस इंडस्ट्री में टिक नहीं पाते हैं इसलिए मेरे बाबा को लगता था कि ये लाेग खाएंगे क्या। हालांकि, कुछ समय बाद बाबा की डेथ हो गई और उनकी सोच उनके साथ ही चली गई। मां और नसीर बहुत मानते थे एक-दूसरे को तो शादी में कोई दिक्कत नहीं आई।’ 

कौन है नसीर की पहली पत्नी?

रत्ना से पहले नसीर की शादी परवीन मुराद (मनारा सिकरी) से हुई थी। उस दौरान नसीर 19-20 साल के थे और परवीन 36 साल की थीं। शादी के एक साल बाद परवीन ने बेटी हीबा शाह काे जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ साल बाद परवीन और नसीर अलग हो गए और हीबा अपनी मां के साथ ईरान चली गईं। हालांकि, जब रत्ना और नसीर की शादी हुई तब हीबा इनके साथ रहने लगीं। हीबा की परवरिश नसीर-रत्ना के दोनों बेटों इमाद और विवान के साथ ही हुई है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;