ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार छपरासवा लाख दीपों से जगमग होगा छपरा शहर के मंदिर

सवा लाख दीपों से जगमग होगा छपरा शहर के मंदिर

के सदस्य व मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने यह सामग्री उपलब्ध करायी। धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित , समाजसेवी विनोद कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह ने सामग्री वितरण करने में सहयोग किया। बाबा मनोकामना नाथ...

सवा लाख दीपों से जगमग होगा छपरा शहर के मंदिर
हिन्दुस्तान टीम,छपराMon, 08 Apr 2024 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के सैंकड़ों मंदिरों में वितरित की दीप -तेल व बत्ती
छपरा, एक संवाददाता। छपरा शहर के मंदिर सवा लाख दीपों से जगमग होंगे। श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष के शुभ आगमन पर इन मंदिरों पर दीप जलाने के लिए तेल दीप और बत्ती का वितरण किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के सदस्य व मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने यह सामग्री उपलब्ध करायी। धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित , समाजसेवी विनोद कुमार सिंह व अजय कुमार सिंह ने सामग्री वितरण करने में सहयोग किया। बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा बाजार, शीतला माता मंदिर, हनुमान मंदिर कटरा, वेंकटेश्वर मंदिर , जैन मंदिर कटरा, रथ वाली दुर्गा जी बारादरी काठ की देवी जी, काली बाड़ी सत्यनारायण मंदिर ,सांवलिया जी का मंदिर ,लक्ष्मी मंदिर ,धर्मनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर ,दाऊजी का मंदिर ,बटुकेश्वर नाथ ,पंच मंदिर दौलतगंज, माता वैष्णो देवी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार समेत कई अन्य मंदिरों में दीप तेल बत्ती पहुंचायी गयी। 9 मार्च 2024 हिंदू नव वर्ष संवत्सर 2081 का स्वागत अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराकर व कम-से-कम पांच -पांच दीप अपने घरों और अपने घर के पास के मंदिरों में अवश्य प्रज्वलित करें। दीप प्रज्वलित करने से आपके जीवन की अंधकार दूर होती है व परिवार में सुख- शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। चैत शुक्ल प्रतिपदा ब्रह्मा के सृष्टि का पहला दिन होता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।