फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News मौसमMonsoon in India: गर्मी बस कुछ दिन की मेहमान, आपके राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

Monsoon in India: गर्मी बस कुछ दिन की मेहमान, आपके राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया।

Monsoon in India: गर्मी बस कुछ दिन की मेहमान, आपके राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 22 May 2024 08:37 AM
ऐप पर पढ़ें

Monsoon Season: गर्मी की मार झेल रहे भारत को बस कुछ ही दिनों में राहत मिलने वाली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मॉनसून (Monsoon 2024) कुछ ही दिनों में दस्तक दे सकता है। हालांकि, अंडमान और निकोबार में 19 से 21 मई के बीच मॉनसून की एंट्री हो गई है। वहीं, जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र में भी मॉनसून समय पर पहुंच सकता है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि इस मॉनसून अच्छी बारिश के आसार हैं।

किस राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा में 5 जून तक मॉनसून की बारिश का दौर दस्तक दे सकता है। तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री 10 जून को सामान्य तौर पर हो जाती है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 15 जून के आसपास होती है। 20 जून तक मॉनसून लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बचे हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। यह लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बचे हिस्सों में 25 जून तक सामान्य रूप से पहुंच जाता है।

इस अवधि में ही आमतौर पर मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में भी कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। सामान्य रूप से मॉनसून 30 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाता है। इसके अलावा 5 जुलाई को यह आमतौर पर राजस्थान के बचे हुए इलाकों तक पहुंच जाता है।

5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी
पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम कार्यालय ने इन राज्यों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। आईएमडी ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी।