
यूपी में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

Rain Alert: यूपी में आज झमाझम बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भारी वर्षा होगी। वहीं, अगले दो दिन तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

लखनऊ में गुरुवार को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकने और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण शुक्रवार को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भारी वर्षा, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी है। लगातार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है और तापमान में सात डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
यूपी के आगरा में झमाझम मानसून की बारिश हुई है। इसने जहां गर्मी और उमस से राहत दी तो वहीं जलजमाव और सड़कों के उखड़ने से परेशानी भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है।
UP Rain: यूपी मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। यूपी के कई हिस्सों में रविवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। वीकेंड पर पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी है।
UP Rain: मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वीकेंड पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना है।
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी से उठा लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन बनकर यूपी समेत उत्तर भारत की ओर बढ़ना है। इसके कारण ही मानसून की तीव्रता भी बढ़ जाएगी।
UP Monsoon: यूपी में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
लखनऊ में रविवार शाम तेज हवा और मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 9.9 मिमी बारिश दर्ज की। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवदाब में बदल गया है, जिसका असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है और आगे भी बारिश की संभावना बनी हुई है।