ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीनई वंदेभारत दे रही यात्रियों को पीड़ा

नई वंदेभारत दे रही यात्रियों को पीड़ा

नई वंदेभारत एक्सप्रेस यात्रियों को कष्ट दे रही है। इसका परिचालन पूरी तरह बिगड़ गया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13.25 घंटे विलम्ब से दूसरे दिन शुक्रवार...

नई वंदेभारत दे रही यात्रियों को पीड़ा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 02 Feb 2024 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, संवाददाता।
नई वंदेभारत एक्सप्रेस यात्रियों को कष्ट दे रही है। इसका परिचालन पूरी तरह बिगड़ गया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13.25 घंटे विलम्ब से दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे कैंट पहुंची। इसे 12 घंटे रीशिड्यूल कर शाम लगभग 6 बजे रवाना किया गया। वहीं, कैंट से शुक्रवार को दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस सर्वाधिक 22.10 घंटे लेट गुजरी।

इसके अलावा गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस 13.30 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुम्भ एक्सप्रेस 10.30 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस 6.20 घंटे, कोटा-पटना 6 घंटे, बठिंडा-मालदा टाउन फरक्का 5.30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 4.10 घंटे, योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 4 घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस 3.30 घंटे व राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी 3 घंटे विलम्ब से गुजरीं।

उधर, पुरानी वंदेभारत एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस, मुम्बई एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस भी 2 घंटे से ज्यादा देरी से चलीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।