ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएसएससी : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी में 1223 का चयन

एसएससी : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी में 1223 का चयन

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी और ‘डी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर...

एसएससी : स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी में 1223 का चयन
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 09 Feb 2024 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी और ‘डी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। ग्रेड सी के लिए 81 पदों पर 78 जबकि ग्रेड डी के लिए 1145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 1223 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। आयोग ने 24 नवंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। उसमें 3596 उम्मीदवारों को ग्रेड सी व 18299 को ग्रेड डी के लिए स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया था। इनमें से ग्रेड सी व डी के क्रमश: 1901 व 9947 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में उपस्थित हुए। चयनित और अचयनित अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द अपलोड किए जाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।