ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराज14 मार्च से छह दिन चलेगी प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत

14 मार्च से छह दिन चलेगी प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ और पुरानी का विस्तार करने के साथ ही कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास...

14 मार्च से छह दिन चलेगी प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 11 Mar 2024 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ और पुरानी का विस्तार करने के साथ ही कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम अहमदाबाद से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर उनके कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का प्रयागराज तक विस्तार भी किया जाना है। हालांकि प्रयागराज से गोरखपुर के बीच वंदे भारत का विधिवत संचालन 14 मार्च से होगा। प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत को अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर गणेश केसरवानी व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, सिद्धार्थनाथ सिंह यहां से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पिछले वर्ष ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार किए जाने की घोषणा हुई थी। मंगलवार को विशेष ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन प्रयागराज जंक्शन से होगा। ट्रेन में कुल आठ कोच रहेंगे। इसमें एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी का रहेगा। ट्रेन का नियमित संचालन 14 मार्च से शुरू हो जाएगा। शनिवार छोड़ ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। प्रयागराज से ट्रेन नंबर 22550 दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। शाम 4:56 बजे रायबरेली पहुंचेगी। 4:58 बजे यहां से रवाना होकर शाम 6:15 बजे लखनऊ, 6:30 यहां से चलकर रात 8:28 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 8:30 बजे अयोध्या धाम से चलकर रात 9:41 बजे बस्ती और रात 10:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 22549 सुबह 6:05 बजे चलेगी। 6:52 बजे बस्ती, 8:15 बजे अयोध्या, 10:20 बजे लखनऊ, 11:46 बजे रायबरेली व दोपहर 1:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन का आगमन व प्रस्थान प्लेटफॉर्म नंबर छह पर ही होगा। इसके पूर्व स्पेशल ट्रेन के रूप में मंगलवार को ट्रेन 9:30 बजे रवाना होगी, जो 12:45 लखनऊ पहुंचेगी। रायबरेली में 11:28 बजे दो मिनट का ठहराव होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।