ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से नहीं मिला प्रवेश, लौटे यात्री

जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से नहीं मिला प्रवेश, लौटे यात्री

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर उमड़ी भीड़ की वजह से शुक्रवार को भी यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं...

जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से नहीं मिला प्रवेश, लौटे यात्री
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 09 Feb 2024 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर उमड़ी भीड़ की वजह से शुक्रवार को भी यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं मिला। ऐसे में सिविल लाइंस साइड स्टेशन पहुंचे यात्रियों को लौटना पड़ा। फोर्स ने सिटी साइड की ओर रवाना किया। यात्रियों को लौटाए जाने की वजह से दिक्कत हुई। बहुत सारे यात्री आरपीएफ जवानों से कहासुनी करते रहे। कई वीवीआईपी गाड़ियों को भी सिटी साइड भेजा गया। यात्रियों की भीड़ का फायदा ई रिक्शा चालकों ने उठाया। मनमाने किराए पर सिविल लाइंस से सिटी साइड स्टेशन लेकर गए। सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश 10 फरवरी दोपहर 12 बजे के बाद ही दिया जाएगा।
मौनी अमावस्या की वजह से यात्रियों को राहत देने को रेलवे ने अहम ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज स्टेशन पर कर दिया था। यात्रियों को इसका फायदा भी मिला। मौनी अमावस्या की भीड़ से इतर शहर के लोग सूबेदारगंज स्टेशन पहुंच ट्रेनों में सवार हुए। शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें सूबेदारगंज स्टेशन पर दो मिनट को रोकी गईं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।