ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सुरजन नगर में बांटी मिठाइयां

भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सुरजन नगर में बांटी मिठाइयां

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से सुरजन नगर क्षेत्र में ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़...

भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सुरजन नगर में बांटी मिठाइयां
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 25 Aug 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से सुरजन नगर क्षेत्र में ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनका मानना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के जीतने का कार्य पूर्ण रूप से प्रशस्त हो गया है। गुरुवार को इसी खुशी की लहर में सुरजन नगर निवासी एवं जिला प्रतिनिधि रवि चौहान तथा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सुरजन नगर एवं आसपास के गांवों में मिठाई का वितरण किया। साथ ही सुरजन नगर में गोष्ठी के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। यहां पर नरेंद्र कुमार, अंकित कांबोज, अंकित चौहान, रूपचंद चौहान हर्ष कुमार चौहान आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।