ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकटघर रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तक चला निगम का बुलडोजर,नोकझोंक हंगामा

कटघर रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तक चला निगम का बुलडोजर,नोकझोंक हंगामा

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कटघर रेलवे स्टेशन से लेकर इंपीरियल तिराहे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।...

कटघर रेलवे स्टेशन से इंपीरियल तक चला निगम का बुलडोजर,नोकझोंक हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादFri, 24 May 2024 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कटघर रेलवे स्टेशन से लेकर इंपीरियल तिराहे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। वह नगर निगम टीम पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। हंगामा और नोकझोंक के बाद टीम आगे बढ़ गई। सड़क किनारे अवैध तरीके से रखे गए करीब एक दर्जन खोखों को भी हटाया गया। रवि दृविड़ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत है,मगर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। शुक्रवार को टीम रोस्टर के विपरीत पुराने रामपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। निर्यात फर्म का अतिक्रमण छोड़कर आम लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण अभियान में भेदभाव किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।