ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठब्रहमाकुमारियों ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया

ब्रहमाकुमारियों ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सदस्यों ने अम्हैड़ा गांव में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहकर...

ब्रहमाकुमारियों ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 19 Feb 2024 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सदस्यों ने अम्हैड़ा गांव में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहकर परमपिता परमात्मा शिव के बारे में बताया।

वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन व रत्ना बहन सोमवार सुबह अम्हैड़ा स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केन्द्र पर पहुंचीं। उन्होंने सेवा केन्द्र पर मौजूद बहनों को मुरली सुनाते हुए परमपिता शिव बाबा के बारे में जानकारी दी। सभी बहनों व भाइयों ने हाथों में शिव का तिरंगा लेकर अम्हैड़ा क्षेत्र में रैली निकाली। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ई मोबाइल वैन में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को समझाया। कहा कि परमपिता शिव को याद करके हम नशे से दूर हो सकते हैं। ब्रह्माकुमारी उषा उपाध्याय, योगेश्वरी, सुमंत देवी, रेखा के घर पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी मीनू बहन, नेहा बहन, ज्योति बहन, आरती बहन, पूर्व प्रधान अम्हैड़ा ओमप्रकाश, सुनीता, शिवांगी उपाध्याय, विशाखा, राजू आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।