ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरवींद्र संगीत व नृत्य के जरिए गुरुदेव को अर्पित किया श्रद्धासुमन

रवींद्र संगीत व नृत्य के जरिए गुरुदेव को अर्पित किया श्रद्धासुमन

लखनऊ। संवाददाता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जन्मजयंती पर बुधवार को बंगाली क्लब में...

रवींद्र संगीत व नृत्य के जरिए गुरुदेव को अर्पित किया श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 08 May 2024 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जन्मजयंती पर बुधवार को बंगाली क्लब में कलाकारों ने रवींद्र संगीत, नृत्य और काव्यपाठ के जरिए गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बंगाली क्लब व युवक समिति और निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की ओर से आयोजित रवींद्र जयंती उत्सव में कलाकारों ने मधुर रवीन्द्र संगीत से मन मोह लिया। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।

स्थानीय कलाकार अलिक सरकार द्वारा ‘चरनों धोरीते.... व ‘की गाबो आमी... का गायन किया। वहीं देबोश्री बनर्जी, शर्मिष्ठा तिवारी, अंशुमान प्रमाणिक ने मनमोहक रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया। आनंद धारा संगीत संस्थान की सोनाली रॉय, सुप्रिया श्रीवास्तव, निवेदिता चक्रवर्ती, लीला घोष व अमृता सोम द्वारा ‘हे नूतन....,‘नब अनोन्दे... जैसे रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। रवींद्र नृत्यानुष्ठान के कार्यक्रम में गार्गी चक्रवर्ती, सोनाक्षी नाग, मनीषा जोशी और ओंकार चक्रवर्ती ने नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। कल्याणी चटर्जी व मोनीदीपा मुखर्जी द्वारा रवींद्र काव्यपाठ किया गया। इस मौके पर निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की लखनऊ अध्यक्ष ऐनाक्षी सिन्हा, क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार बनर्जी, सचिव शंकर भौमिक, अमित कुमार घोष, संदीप बोस व मनोज बनर्जी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।