ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवृद्धजनों को रेल किराए में मिले छूट : भाकियू

वृद्धजनों को रेल किराए में मिले छूट : भाकियू

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने किसानों के विभिन्न मुद्दों पर ईको गार्डेन...

वृद्धजनों को रेल किराए में मिले छूट : भाकियू
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 04 Feb 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने किसानों के विभिन्न मुद्दों पर ईको गार्डेन में धरना दिया। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दस सूत्रीय मांगों पर सरकार को घेरा। भाकियू ने मुख्य रूप से वृद्धजनों (वरिष्ठ नागरिकों) को (पुरुषों को 40 फीसदी, महिलाओं को 50 फीसदी) रेल किराए में मिलने वाली रियायत बहाल करने की मांग की। फसलों की उपज के मुताबिक मूल्य बढ़ाया जाय और गांव की सड़कों को दुरुस्त हो, कर्जमाफी के साथ बिजली बिल फ़्री की जाए। इसके अलावा अलीगढ़, कासगंज में बंद चीनी मिलों को खोले जाने की मांग की। चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार को प्रयागराज में राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के किसान रणनीति तय करेंगे। भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र भी पुलिस को सौंपा। प्रदर्शन में हरवंश राजपूत, सुदराम सिंह, रामबरन यादव,जमुना देवी, नवीनचंद्र गंगवार, सुदराम सिंह, रामबरन यादव,श्यामवीर, जदुन्नाथ, एसके पाल रामदेवी समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।