ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरेलकर्मियों की भूख हड़ताल आज

रेलकर्मियों की भूख हड़ताल आज

लखनऊ। मांगों की अनदेखी से नाराज रेलकर्मी बुधवार को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे। एनई...

रेलकर्मियों की भूख हड़ताल आज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 11 Oct 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। मांगों की अनदेखी से नाराज रेलकर्मी बुधवार को राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन के आह्वान पर लखनऊ मंडल में उत्पादन इकाईयों के 320 कर्मचारी इस भूख हड़ताल का हिस्सा होंगे। एनई रेलवे मजदूर यूनियन मंडल मंत्री अजय वर्मा ने बताया कि लखनऊ मंडल में उत्पादन इकाइयों की 16 ब्रांच हैं। हर ब्रांच में करीब 20 कर्मचारी हैं। लखनऊ में पांच ब्रांच हैं। पांचों ब्रांच के कर्मचारी बुधवार को लखनऊ जंक्शन पर भूख हड़ताल करेंगे। कहा कि सरकार हमारी अनदेखी कर रही है। भूख हड़ताल से हम आंदोलन की कार्ययोजना आगे बढ़ाएंगे। चेतावनी दी कि हमारी मांगों को नहीं सुना गया तो हम जल्द ही आंदोलन को और व्यापक करेंगे।

नये डीआरएम से मिले कर्मचारी

एनई रेलवे मजदूर यूनियन पदाधिकारियों ने मंगलवार को नए डीआरएम आदित्य कुमार से मुलाकात कर बधाई दी। अपने मुद्दों से भी उन्हें अवगत कराया। मंडल मंत्री अजय वर्मा ने कहा कि नये डीआरएम कार्मिक विभाग से हैं और उन्हें कर्मचारियों के मामलों की विशेषज्ञता है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में हम कर्मचारी और बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों में मोहम्मद शाहिद, राकेश शुक्ल, प्रिया कुमारी, डीडी सिंह, आरसी मौर्य, डीएन मौर्य और दीन दयाल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।