ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकचरा निस्तारण के लिए निगम के साथ करार करेगा एनईआर

कचरा निस्तारण के लिए निगम के साथ करार करेगा एनईआर

पूर्वोत्तर रेलवे और एयरफोर्स कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम के साथ करार...

कचरा निस्तारण के लिए निगम के साथ करार करेगा एनईआर
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 14 Oct 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता
पूर्वोत्तर रेलवे और एयरफोर्स कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम के साथ करार करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे गारबेज ट्रांसफर स्टेशन एवं एमआरएफ सेंटर के लिए नेहरू इंटर कॉलेज के पास अपनी 700 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। जल्द ही नगर निगम और रेलवे के बीच इसे लेकर एमओयू साइन किया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों की एयरफोर्स के साथ भी वार्ता चल रही है, उम्मीद है कि जल्द ही वहां से भी कुछ सकारात्मक परिणाम हासिल होगा। पूर्वोत्तर रेलवे और एयरफोर्स में निजी एजेंसियों द्वारा कचरा उठाया जाता है जिस पर निगम प्रशासन ने आपत्ति जताई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा था कि कचरा निस्तारण कर रही एजेंसियों को नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही एयरफोर्स और रेलवे में कचरा उठाने के लिए एजेंसियां अनुबंध कर सकेंगी। भारी मात्रा में कचरा उत्पादक को अपने परिसर में ही गीला कचरा स्वयं निस्तारित करना होगा। एजेंसियों को इसके लिए किए गए इंतजाम से निगम को अवगत कराना होगा।

सूखे कचरे का निस्तारण नगर निगम करेगा। इसके लिए संस्थाओं को जमीन उपलब्ध करानी होगी। छंटनी करने के बाद कचरा निस्तारित किया जाएगा। सूखे कचरे के निस्तारण के एवज में नगर निगम एजेंसियों से टिपिंग चार्ज वसूलेगा। निजी एजेंसियों से कूड़ा निस्तारण करा रहे बड़े सरकारी संस्थानों पर जुर्माना लगाने की नगर निगम ने चेतावनी भी दी थी।

पूर्वोत्तर रेलवे और एयरफोर्स सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा निस्तारित पर सहमत हैं। दोनों ही बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में हैं। उनके कचरे का निस्तारण कर रही एजेंसियां निगम में पंजीकृत होंगी। रेलवे गारबेज ट्रांसफर स्टेशन एवं एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर सहमत है।

- डॉ. मणि भूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त, नोडल स्वच्छ भारत मिशन नगरीय

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।