ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरबाइकों की भिड़ंत में गिरे युवक पर चढ़ा बुलेट, मौत

बाइकों की भिड़ंत में गिरे युवक पर चढ़ा बुलेट, मौत

दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालाबाद नीलकंठ पेट्रोल पंप के...

बाइकों की भिड़ंत में गिरे युवक पर चढ़ा बुलेट, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरThu, 04 Apr 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालाबाद नीलकंठ पेट्रोल पंप के समीप गाजीपुर आजमगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए जिसपर से तेज रफ्तार से आ रही बुलेट चढ़ गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों में से एक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मऊ के चिरैयाकोट थाना के भेड़ियापार गांव निवासी 20 वर्षीय विवेक यादव पुत्र बसंत यादव तथा 19 वर्षीय राहुल यादव पुत्र काशीनाथ गाजीपुर में मंगलवार को नेवाजू बाबा को दूध चढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। तभी जलालाबाद के पास स्टेट हाईवे पर किसी बाइक से मामूली टक्कर हो गई। जिसमें विवेक और राहुल सड़क पर गिर गए जबकि अज्ञात बाइक सवार झाड़ी में गिर गया। इसी दौरान दुल्लहपुर से मऊ की तरफ जा रहा तेज रफ्तार बुलेट सवार विवेक और राहुल के ऊपर चढ़ गयआ। जिससे दोनों छटपटाने लगे। मौके से बुलेट सवार फरार हो गया। सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों के परिजनों ने आजमगढ़ निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। विवेक यादव की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया। बुधवार की सुबह विवेक यादव ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विवेक यादव इंटर पास किया था। अब स्नातक में पढ़ने की तैयारी कर रहा था। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर मृतक की मां रामवती देवी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।