ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाप्रत्युष को आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी

प्रत्युष को आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर के प्रत्युष कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी...

प्रत्युष को आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSat, 04 May 2024 10:15 AM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर के प्रत्युष कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। जिन्हें शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में टाटा सन्स के अध्यक्ष नटराजन चन्द्रशेखर और प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई के निदेशक प्रो.सुभासित चौधरी ने उपाधि देकर सम्मानित किया। इनके इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
क्षेत्र के पिड़रा गांव के मूल निवासी व प्रत्युष विहार स्कूल रामचक के प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह के बड़े पुत्र प्रत्युष कुमार आईआईटी बॉम्बे के हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो.अतुल शर्मा व प्रो.संदीप कुमार साहा के निर्देशन में फ्यूजन रिएक्टर ब्रीडर ब्लैंकेट अवधारणा विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है। रविकान्त मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, पूनम मणि त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, विश्वविजय त्रिपाठी, नागेन्द्र राव एडवोकेट, विश्वविजय कुमार मल्ल एडवोकेट, विरेन्द्र शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।