ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशखुराफातियों ने लोधी टोला में होलिका दहन से पहले जला दी होली

खुराफातियों ने लोधी टोला में होलिका दहन से पहले जला दी होली

होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सीबीगंज में होली जलाने के बाद शुक्रवार रात को अक्षर विहार के सामने और रात 12 बजे के बाद लोधी टोला...

खुराफातियों ने लोधी टोला में होलिका दहन से पहले जला दी होली
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 28 Mar 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सीबीगंज में होली जलाने के बाद शुक्रवार रात को अक्षर विहार के सामने और रात 12 बजे के बाद लोधी टोला में देर रात खुराफातियों ने होलिका में आग लगा दी। सुबह जब लोग उठे तो वहां राख के ढेर और कुछ सुलगती हुईं लकड़ियां थीं। सीओ, इंस्पेक्टर, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज निकाल कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बारादरी में कांकरटोला पुलिस चौकी के पास लोधी टोला में होली चौराहे पर परंपरागत तरीके से रखी गई थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बाद तक होली ठीक थी। सुबह उठे तो होलिका दहन स्थल पर रास्ता शरारती लोगों ने पहले ही रात में ही होली में आग लगा दी थी। मामले की सूचना पर सीओ तृतीय श्वेता यादव, इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर कुछ सुलगती हुई लकड़ियां पुलिस को मिलीं। मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, किसी ने आग जलाते नहीं देखा। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें मास्क लगाये एक युवक दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अक्षर विहार में भी होली जलाने वाले की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि होली जलाने वाले खुराफाती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जल्दी उसकी पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।