ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़लालगंज लोकसभा में मतदान में आधी आबादी ने पुरुषों को पछाड़ा

लालगंज लोकसभा में मतदान में आधी आबादी ने पुरुषों को पछाड़ा

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने में आधी आबादी ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र में 49.89 प्रतिशत पुरुषों ने वोटिंग की। जबकि...

लालगंज लोकसभा में मतदान में आधी आबादी ने पुरुषों को पछाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 27 May 2024 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़, संवाददाता।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने में आधी आबादी ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस लोकसभा क्षेत्र में 49.89 प्रतिशत पुरुषों ने वोटिंग की। जबकि पुरुषों की तुलना में आधी आबादी ने 59.33 प्रतिशत मतदान किया। जबकि थर्ड जेंडर ने चार प्रतिशत वोटिंग की।

जिले की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज में छठें चरण में 25 मई को मतदान हुआ। निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार लोकसभा लालगंज लोकसभा सीट पर महिलाओं ने पुरषों की तुलना में वोटिंग करने में आगे रही। महिलाओं ने 59.33 प्रतिशत वोटिंग की। जबकि पुरुषों का मत प्रतिशत 49.89 प्रतिशत और थर्ड जेंडर ने चार फीसद वोटिंग किया। आधी आबादी ने सबसे अधिक अतरौलिया में वोटिंग की। यहां पर उनका वोटिंग प्रतिशत 61.34 प्रतिशत रहा। जबकि दूसरे नंबर पर फूलपुर-पवई में 60.61 प्रतिशत, तीसरे नंबर पर निजामाद में 59.22 प्रतिशत, चौथे नंबर पर दीदारगंज में 58.47 प्रतिशत और सबसे कम महिलाओं की वोटिंग लालगंज में 57.27 प्रतिशत रहा।

लोकसभा लालगंज में विधानसभावार मतदान प्रतिशत

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर

अतरौलिया 53.17 61.34 00

निजामाबाद 50.99 59.22 00

फूलपुर-पवई 51.67 60.61 00

दीदारगंज 47.10 58.47 00

लालगंज 47.06 57.27 10

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।