फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइलरात की नींद उड़ाने का काम करती हैं ये चीजें, सोने से पहले भूलकर भी ना करें सेवन 

रात की नींद उड़ाने का काम करती हैं ये चीजें, सोने से पहले भूलकर भी ना करें सेवन 

रात में कई बार नींद ना आना भी आपको चिड़चिड़ा बना देता है। दिन भर मेहनत करने के बाद भी जब बिस्तर पर लेटने के बाद सिर्फ छत पर घूरना और सोने की कोशिश करना, सबसे मुश्किल हिस्सा है।  ऐसी राते कई बार...

रात की नींद उड़ाने का काम करती हैं ये चीजें, सोने से पहले भूलकर भी ना करें सेवन 
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 11 Jul 2021 05:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रात में कई बार नींद ना आना भी आपको चिड़चिड़ा बना देता है। दिन भर मेहनत करने के बाद भी जब बिस्तर पर लेटने के बाद सिर्फ छत पर घूरना और सोने की कोशिश करना, सबसे मुश्किल हिस्सा है।  ऐसी राते कई बार होती है, जब नींद के लिए आपको खूब संघर्ष करना पड़ता है।  ऐसे में रात में सोने से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इसका मतलब ये नहीं की आप खाली पेट सो जाएं, ऐसा करने से तो नींद और ज्यादा दूर चली जाएगी।  तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन रात में नहीं करना चाहिए। 

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट 

बचपन में अक्सर कहा जाता है कि अच्छी नींद के लिए कार्बोहाइड्रेट खाया जाता है, लेकिन ये सही नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा की जब आप रात में पास्ता जैसी चीजों का सेवन करते हैं, उन दिनों में सोने में बेचैन रहते हैं। ऐसे में रात में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें और हाई फैट मिल्स को लंच में खाएं। 

लहसुन

ज्यादातर लोग बिना लहसुन के खाना ही नहीं खाते हैं और इसे अपने खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लहसुन को अगर रात में सोने के समय खाया जाएं तो ये सोने में परेशानी देते हैं। रात के खाने में लहसुन की मात्रा कम रखें या फिर इस्तेमाल करने से बचें। 

चॉकलेट 

चॉकलेट में मौजूद कैफीन और चीनी अच्छी नींद आने में आपका कुछ भला नहीं करती। चॉकलेट हार्मोंन को तेज कर देता है, जो आपको पूरी रात जगाए रख सकती है। इसलिए सोने से पहले चॉकलेट से दूर रहने की सलाह दी जाती है।  

सिरियल्स (अनाज)

बाजार में बॉक्स में आने वाले अधिक्तर सिरियल्स में शक्कर की अधिक मात्रा होती है, जो ब्लट शर्करा में तुरंत वृद्धि में मदद करता है। आप इसे सोने से पहले भूलकर भी न खाएं। इसका सेवन सुबह के नाश्ते में करें।

 

यह भी पढ़ें : बरसात के मौसम में इन 3 बीमारियों से आपको रहना चाहिए सावधान, मच्छर हो सकते हैं इनका कारण