फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइलDiwali Rangoli Design: दिवाली पूजा के लिए ये हैं फटाफट बनने वाली बेस्ट रंगोली

Diwali Rangoli Design: दिवाली पूजा के लिए ये हैं फटाफट बनने वाली बेस्ट रंगोली

Rangoli design: रंगोली की खूबसूरत डिजाइनों की भरमार है। आप दिवाली पर कुछ ऐसा बनाने के बारे में सोच रहे हैं जिस पर सबकी नजरें ठहर जाएं तो यहां कुछ ऑप्शंस देख सकते हैं। इसके अलावा जानें रंगोली का महत्व।

Diwali Rangoli Design: दिवाली पूजा के लिए ये हैं फटाफट बनने वाली बेस्ट रंगोली
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 12 Nov 2023 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली या किसी पूजा-पाठ के मौके पर हम हमेशा रंगोली बनाते हैं। क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों किया जाता है? ज्यादातर लोगों यही मानते हैं कि यह सजावट का तरीका है। इसे स्वागत और आने वाले का आभार जताने स्वरूप बनाया जाता है। मान्यता यह भी है कि रंगोली सौभाग्य, शुभता, समृद्धा लाती है और घर से नेगेटिविटी दूर करकती है। कई घरों में सुबह के वक्त रोजाना द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। वहीं कुछ लोग दिवाली, होली, ओणम, शादी, कथा-भागवत जैसे मौकों पर रंगोली बनाते हैं। रंगोली में स्वस्तिक, शुभ-लाभ, रिद्धि-सिद्ध के निशान, मोरपंख, फूल वगैरह बनाए जाते हैं। यहां आप कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स देख सकते हैं।

रंगोली का वैज्ञानिक महत्व
रंगोली का धार्मिक महत्व हर किसी को पता है। ऐसा माना जाता है कि जब मेहमान आपके घर आते हैं तो सबसे पहले उनकी नजर सुंदर रंगों पर पड़ती है। इन रंगों और आकृतियों के वाइब्रेशंस का पॉजिटिव असर पड़ता है। लोग अच्छे विचार लेकर आपके घर के अंदर आते हैं। दिवाली पर आप लक्ष्मीजी और मेहमानों का स्वागत इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से करें...

Happy Diwali Rangoli: दिवाली पर बनाएं ये बेस्ट डिजाइन, हर कोई कहेगा- सो ब्यूटिफुल, सो एलिगेंट...

सभी रंगोली सोशल मीडिया से साभार