ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड कोडरमायात्रियों को ले पहली दौड़ भरी वंदे भारत एक्सप्रेस, पहले दिन कोडरमा से रांची के लिए 19 व हजारीबाग के लिए हुए एक टिकट बुक

यात्रियों को ले पहली दौड़ भरी वंदे भारत एक्सप्रेस, पहले दिन कोडरमा से रांची के लिए 19 व हजारीबाग के लिए हुए एक टिकट बुक

भारत में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को यात्रियों से भरी अपनी पहली यात्रा पटना से रांची के लिए शुरू...

यात्रियों को ले पहली दौड़ भरी वंदे भारत एक्सप्रेस, पहले दिन कोडरमा से रांची के लिए 19 व हजारीबाग के लिए हुए एक टिकट बुक
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाThu, 29 Jun 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि

भारत में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को यात्रियों से भरी अपनी पहली यात्रा पटना से रांची के लिए शुरू की। यह ट्रेन सुबह में 9.41 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची और 9.46 बजे हजारीबाग के लिए रवाना हो गई। यात्रियों से भरे उक्त ट्रेन कोडरमा पहुंचने के बाद कई लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर अपनी तस्वीर व वीडियो को बनाते हुए देखा गया। कई यात्रियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उक्त ट्रेन में सफर कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

वहीं पहले दिन कोडरमा से रांची तक के लिए एसी चेयर कार में 19 यात्रियों ने उक्त ट्रेन में अपना टिकट बुक करवाया। जबकि एक यात्री हजारीबाग के लिए अपना टिकट बुक कराया। एक्जीक्यूटिव क्लास में कोडरमा से रांची तक के लिए एक भी टिकट बुक नहीं हुए। कोडरमा आरक्षण टिकट काउंटर से बताया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में कोडरमा से रांची तक के लिए एग्जिक्यूटिव क्लास के लिए 1390 व एसी चेयर कार के लिए 750 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि कोडरमा से पटना के लिए एग्जिक्यूटिव क्लास के लिए 1320 व एसी चेयर कार के लिए 770 रुपए निर्धारित है। बताया गया कि इसमें कैटरिंग की राशि भी जुड़ा हुआ है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।