ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशालीमार एक्सप्रेस में 13 लाख के जेवर वाला महिला का बैग छीना

शालीमार एक्सप्रेस में 13 लाख के जेवर वाला महिला का बैग छीना

टाटानगर आने के दौरान जुगसलाई निवासी महिला का बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। इसमें 13 लाख के गहने के थे। घटना कपड़ा व्यापारी संदीप सिंह भाटिया की पत्नी...

शालीमार एक्सप्रेस में 13 लाख के जेवर वाला महिला का बैग छीना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 08 Dec 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर आने के दौरान जुगसलाई निवासी महिला का बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। इसमें 13 लाख के गहने के थे। घटना कपड़ा व्यापारी संदीप सिंह भाटिया की पत्नी जतिंदर कौर भाटिया के साथ घटी। उनसे टाटानगर आने के दौरान शालीमार एक्सप्रेस में बैग की छिनतई कर ली गई। बैग में करीब 13 लाख के गहने, नगद समेत अन्य सामान थे।

इसको लेकर टाटानगर रेल थाने में एक एफआइआर दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया कि उनके बैग में 80 ग्राम के सोने के दो सेट, 105 ग्राम की दो चेन, दो ब्रेसलेट, 6 अंगूठी, लॉकेट, 20 हजार रुपये नगद, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य सामान थे। रेल पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे लोग शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गोंदिया से टाटानगर लौट रहे थे। इस बीच रात ढाई बजे ट्रेन राबर्ट्सगंज स्टेशन पहुंची। वह ट्रेन की बोगी में ही थी कि एक व्यक्ति हरे रंग का स्वेटर पहने ट्रेन में घुसा और बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने बैग छीनकर जाते देखा तो चिल्लाई, लेकिन रात होने का लाभ उठाकर वह वहां से भाग निकला। इसके बाद वह टाटानगर रेलवे स्टेशन आई और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को रायगढ़ जीआरपी थाना ट्रांसफर कर दिया गया है। जमशेदपुर पुलिस ने भी इस घटना को लेकर रायपुर पुलिस से सम्पर्क किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।