ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टेशन गेट पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी रेल पुलिस

स्टेशन गेट पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी रेल पुलिस

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन गेट से बीते रात अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है।

स्टेशन गेट पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी रेल पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Sep 2023 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन गेट से बीते रात अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। इससे रात्रि ड्यूटी रेल कर्मचारियों ने जीआरपी को सूचना दी ताकि गेट से शव को हटाया जा सके। रेल पुलिस के अनुसार करीब 55 वर्षीय अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हुई है। थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेज दिया गया। टेंपो चालकों ने रेल पुलिस को बताया कि मृतक कई दिनों से पार्किंग और पोर्टिको में घूमते देखा गया था। जीआरपी की जांच में शव के पास कोई सामान नहीं मिला है ना ही शरीर पर कोई जख्म का निशान है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।