29 व 31 को पुरुलिया नहीं जाएगी टाटा-हटिया ट्रेन
जमशेदपुर। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 29 और 31 मई को बदलेगा।
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 27 May 2024 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें
जमशेदपुर। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 29 और 31 मई को बदलेगा। आद्रा मंडल रेलवे में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आदेश हुआ है। इससे ट्रेन को दोनों दिन अपडाउन में चांडिल के बाद पुरुलिया के बजाय गुंडा विहार और मुरी स्टेशन होकर चलाया जाएगा। इधर आद्रा लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल आद्रा और आद्रा मिदनापुर लोकल ट्रेनों को अपडाउन में रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व जोन ने दिया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।