ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतकनीकी सुधार को युवाओं से इनोवेटिव आइडिया मांग रहा रेलवे

तकनीकी सुधार को युवाओं से इनोवेटिव आइडिया मांग रहा रेलवे

विशेष खबर तकनीक पसंद आने पर उसे विकसित करने में रेलवे देगा आर्थिक

तकनीकी सुधार को युवाओं से इनोवेटिव आइडिया मांग रहा रेलवे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 07 Oct 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर, अरविंद सिंह। रेलवे ट्रेन परिचालन में सुरक्षा व संरक्षा के लिए नई तकनीक को बढ़ावा देता है। इससे रेलवे बोर्ड युवाओं से इनोविटिव आइडिया मांग रहा है, जिसे विकसित कर रेलवे में लागू किया जाएगा। युवाओं से सीधे संपर्क के लिए रेलवे ने एक वेबसाइट बना है। इसमें युवा (इंजीनियरिंग के छात्र एवं अन्य) अपने इनोवेशन आइडिया को शेयर कर सकते हैं। चक्रधरपुर मंडल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टार्टअप योजना से युवाओं को तकनीक विकसित करने में मदद करेगा, जो रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा में मददगार हो। डीआरएम के अनुसार, युवाओं से उनके इनोवेशन आइडिया का प्रजेंटेशन लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत आइडिया की उपयोगिता और तकनीक का ट्रायल रेलवे के विशेषज्ञ करेंगे। आइडिया के तहत प्रजेंटेशन व उपयोगिता के बाद युवाओं को सहायता दी जाएगी। मंडल में आइडिया सफल होने पर दूसरे जोन में भी लागू होगा।

सुरक्षा योजना : जानकारी के अनुसार रेलवे ऐसे आइडिया को ज्यादा महत्व देगा, जो लाइन क्रेक का समय से पता लगाने का डिवाइस बना सके। पटरियों से लेकर ट्रेनों की सुरक्षा, ब्रिज और स्टेशनों की व्यवस्था को बेहतर करने की नई तकनीक हो। रेल दुर्घटना रोकने, यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा देने समेत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने से जुड़ी नई तकनीक विकसित करने में सहयोग करे। इसके साथ ट्रेनों को टक्कर से बचाने का डिवाइस तैयार हो सके। डीआरएम ने कहा कि आइडिया कुछ भी हो सकता है।

रेलकर्मियों ने बनाया मास्टर की : डीआरएम के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों ने अभी दो नया तकनीक विकसित किया है। जिसमें एक मास्टर की, जिससे परिचालन से जुड़े कई यंत्र खोले जा सकते हैं। दूसरी ओर मालगाड़ियों की रनिंग स्टेटस प्रदर्शित करने वाला जीपीएस एप शामिल है। दोनों यंत्रों को जल्द लान्च किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।