ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलकर्मियों को बायोमेट्रिक से लगानी होगी हाजिरी

रेलकर्मियों को बायोमेट्रिक से लगानी होगी हाजिरी

रेल कर्मचारी को रेलवे बोर्ड से बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम शुरू करने का आदेश 20 फरवरी को हुआ है। इससे रेल कर्मचारियों के लिए ड्यूटी टाइम पर कार्यालय...

रेलकर्मियों को बायोमेट्रिक से लगानी होगी हाजिरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Feb 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल कर्मचारी को रेलवे बोर्ड से बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम शुरू करने का आदेश 20 फरवरी को हुआ है। इससे रेल कर्मचारियों के लिए ड्यूटी टाइम पर कार्यालय या प्लांट में पहुंचना जरूरी हो जाएगा। ड्यूटी शुरू करने से पूर्व मशीन में अंगूठा लगाकर हाजिरी लगानी होगी।

बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम के अनुसार, समय से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों का वेतन कटेगा। रेल कर्मचारी समय से ड्यूटी पहुंचने का प्रयास करेंगे, जिससे कार्यशैली में भी सुधार होगा। इधर, बायोमेट्रिक शुरू करने के लिए कर्मचारियों से 28 फरवरी तक आधार और सर्विस नंबर मांगा गया है, जिसे जोन, मंडल और ब्रांच स्तर पर अपडेट किया जाएगा, ताकि रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी आने और जाने के समय पर नजर रखा जा सके।

कोरोना के पहले भी यह व्यवस्था : टाटानगर लोको शेड और चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगी है, जहां कर्मचारी कोरोना से पूर्व हाजिरी बनाते थे। लेकिन संक्रमण के डर से बायोमेट्रिक हाजिरी बंद कर दिया गया था, जो एक बार फिर से शुरू होगा। ड्यूटी के दौरान घूमने के शौकीन कर्मचारियों की हरकत पर रोक लगेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।