ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे क्वार्टर का छज्जा गिरा कर्मचारी की पत्नी जख्मी

रेलवे क्वार्टर का छज्जा गिरा कर्मचारी की पत्नी जख्मी

टाटानगर रेलवे की ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर का छज्जा गिरने से रेलकर्मी की पत्नी की जख्मी हो गई। घटना दो दिन पूर्व क्वार्टर नंबर 630 की...

रेलवे क्वार्टर का छज्जा गिरा कर्मचारी की पत्नी जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 07 Oct 2022 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर, संवाददाता। टाटानगर रेलवे की ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर का छज्जा गिरने से रेलकर्मी की पत्नी की जख्मी हो गई। घटना दो दिन पूर्व क्वार्टर नंबर 630 की है। रेलकर्मियों के अनुसार ललेन्द्र मुंडा के नाम आवंटित क्वार्टर का छज्जा गिरा था। इससे उसकी पत्नी जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटानगर के एडीइएन एचपी सतपति ने किसी क्वार्टर का छज्जा गिरने की सूचना से इनकार किया है। दूसरी ओर मेंस कांग्रेस के जोनल महिसचिव शशि मिश्रा ने कहा क्वार्टर के मुद्दे को दक्षिण पूर्व जोन में उठाएंगे क्योंकि इंजीनीयरिंग पदाधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।