ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्रतीक्षा सिंह बनीं टाटानगर आरपीएफ की सहायक कमांडेंट

प्रतीक्षा सिंह बनीं टाटानगर आरपीएफ की सहायक कमांडेंट

जमशेदपुर। प्रतीक्षा सिंह टाटानगर आरपीएफ में नई सहायक कमांडेंट बनीं हैं। लखनऊ में...

प्रतीक्षा सिंह बनीं टाटानगर आरपीएफ की सहायक कमांडेंट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 May 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। प्रतीक्षा सिंह टाटानगर आरपीएफ में नई सहायक कमांडेंट बनीं हैं। लखनऊ में ट्रेनिंग के बाद बुधवार को नीलांचल एक्सप्रेस से वह टाटानगर पहुंचीं। सहायक कमांडेंट पद का प्रभार पहली बार संभालने के साथ चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय भी गईं। उन्होंने टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों व रेलवे संपत्ति की सुरक्षा आरपीएफ की प्राथमिकता है।
मालूम हो कि टाटानगर आरपीएफ में सहायक कमांडेंट का पद केआर नायक के तबादले के बाद से रिक्त था। रेल क्षेत्र (स्टेशन, ट्रेन, यार्ड व अन्य) को अपराध मुक्त रखने में आरपीएफ जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस की मदद से सक्रिय है। इधर, नई सहायक कमांडेंट आने से जवानों की सक्रियता बढ़ गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।