ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआद्रा में 17 से लाइन ब्लॉक, टाटा की तीन ट्रेनें प्रभावित

आद्रा में 17 से लाइन ब्लॉक, टाटा की तीन ट्रेनें प्रभावित

जमशेदपुर। आद्रा मंडल रेलवे में 17 से 23 जुलाई तक विभिन्न स्टेशनों के आसपास मरम्मत कार्य के लिए लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस,...

आद्रा में 17 से लाइन ब्लॉक, टाटा की तीन ट्रेनें प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 15 Jul 2023 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। आद्रा मंडल रेलवे में 17 से 23 जुलाई तक विभिन्न स्टेशनों के आसपास मरम्मत कार्य के लिए लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, दानापुर-टाटा एक्सप्रेस और आसनसोल-टाटानगर पैसेंजर समेत विभिन्न मार्गों पर 11 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। कई ट्रेनों को बदले मार्ग और समय बदलकर चलाने का आदेश हुआ है। दक्षिण पूर्व जोन के अनुसार, टाटा-हटिया एक्सप्रेस चांडील व मुरी होकर चलेगी। आसनसोल-टाटा पैसेंजर को आद्रा तक चलाई जाएगी। दानापुर-टाटा एक्सप्रेस को किसी स्टेशन पर 17 से 20 तक रोका जाएगा। इससे ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंचेगी, जबकि रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती कर दी है। आद्रा रेल मंडल की लाइन ब्लॉक से बंगाल और झारखंड के सैकड़ों लोकल यात्री रोज परेशान होंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।