ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराष्ट्रपति उम्मीदवार के गांव की स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की जांच

राष्ट्रपति उम्मीदवार के गांव की स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की जांच

जमशेदपुर। एक तरफ राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड में वोट डाले जा रहे हैं।

राष्ट्रपति उम्मीदवार के गांव की स्टेशन पर सुविधा बढ़ाने की जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 18 Jul 2022 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। एक तरफ राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड में वोट डाले जा रहे हैं। दूसरी ओर चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव जाने वाले मार्ग की स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द यात्री सुविधा बढ़ाई जा सके। सोमवार को एडीआरएम बीके सिन्हा के नेतृत्व में वाणिज्य, इंजीनियरिंग, हेल्थ व अन्य विभागों के अधिकारियों ने हल्दीपोखर हाल्ट से बहलदा एवं अन्य स्टेशनों का जायजा लिया। रेलवे ने कुछ दिन पूर्व बादामपहाड़ मार्ग के सभी स्टेशनों की विकास को लेकर टेंडर भी निकाला था। जिससे प्लेटफार्म पर शेड, वेटिंग हॉल, वाटर बूथ एवं रोशनी समेत विभिन्न तरह की जरूरी सुविधा शुरू हो सके। दरअसल द्रौपदी मुर्मू के गांव का स्टेशन ओडिशा रायरंगपुर में है, जो चक्रधरपुर रेल मंडल का एक छोटा स्टेशन था। लेकिन अब रेलवे की प्राथमिकता में शामिल हो गया है। इससे 29 जून से ही रेल अधिकारी स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।