ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरडीआरएम ने फुटओवर ब्रिज का काम धीमा होने पर नाराजगी जताई

डीआरएम ने फुटओवर ब्रिज का काम धीमा होने पर नाराजगी जताई

डीआरएम एजे राठौड़ शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके अचानक निरीक्षण पर आने से स्थानीय अधिकारियों में अफरातफरी...

डीआरएम ने फुटओवर ब्रिज का काम धीमा होने पर नाराजगी जताई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 05 Mar 2023 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। डीआरएम एजे राठौड़ शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके अचानक निरीक्षण पर आने से स्थानीय अधिकारियों में अफरातफरी रही। वे सुबह 11.30 बजे स्टेशन पहुंचे और डेढ़ घंटे तक टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों सुविधा का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 2-3 में बन रहे एक्सक्लेटर का जायजा लिया। साथ ही फुटओवर ब्रिज का काम धीमा होने पर नाराजगी जताई। डीआरएम ने साफ कहा कि समय से एजेंसी अपना काम पूरा करे। प्लेटफार्म पर काम होने से यात्रियों को समस्या हो रही है। साथ ही प्लेटफार्म पर साफ सफाई और बेहतर करने का निर्देश दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।