ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसिविल डिफेंस ने दुर्घटना में लोगों की जान बचाकर फरिश्ता बनने का दिया संदेश

सिविल डिफेंस ने दुर्घटना में लोगों की जान बचाकर फरिश्ता बनने का दिया संदेश

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट टिकट घर के समक्ष रेल सिविल डिफेंस टीम ने नुक्कड़ नाटक कर लोगो को सड़क दुर्घटना में फरिस्ता बन जीवन रक्षा...

सिविल डिफेंस ने दुर्घटना में लोगों की जान बचाकर फरिश्ता बनने का दिया संदेश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 25 Jan 2024 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट टिकट घर के समक्ष रेल सिविल डिफेंस टीम ने नुक्कड़ नाटक कर लोगो को सड़क दुर्घटना में फरिस्ता बन जीवन रक्षा करने को लोगों को जागरूक किया गया।नुक्कड नाटक के माध्यम यह दर्शाया गया कि सड़क दुघर्टना मदद से कानूनी पचड़े हॉस्पिटल पहुंचाने पर प्राथमिकी झंझट को देख मुसाफिर पतली गली से निकल जाते है, जबकि सरकार द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने जीवन रक्षा करने पर इनाम घोषित किया गया है कानूनी सुरक्षा प्रदान की गई है। दुघर्टना स्थल पर पीड़ित मदद कर फरिस्ता बने और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। दुर्घटना स्थल पर गोल्डन आवर्स के प्राथमिक उपचार भी बताए गए। कार्यक्रम में स्टेशन के उप स्टेशन अधिक्षक अर्पित कुमारी, शशी रंजन कर्मचारीगण के साथ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार वोलेंटियर्स अनिल कुमार, गीता कुमारी, कंचन कुमारी, रमेश कुमार, संजय कुमार, विमल पासवान, अजितेश दास, मंगल गोप, दीपक कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।