ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमुख्य लोको निरीक्षक की परीक्षा में शामिल हुए 331 लोको पायलट

मुख्य लोको निरीक्षक की परीक्षा में शामिल हुए 331 लोको पायलट

चक्रधरपुर मंडल रेलवे में सुरक्षित परिचालन योजना से लोको पायलट को मुख्य लोको निरीक्षक बनाने की कवायद शुरू है। रविवार को टाटानगर इलेक्ट्रिक के न्यू...

मुख्य लोको निरीक्षक की परीक्षा में शामिल हुए 331 लोको पायलट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 11 Dec 2023 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर मंडल रेलवे में सुरक्षित परिचालन योजना से लोको पायलट को मुख्य लोको निरीक्षक बनाने की कवायद शुरू है। रविवार को टाटानगर इलेक्ट्रिक के न्यू लोको ट्रेनिंग सेंटर में प्रमोशन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें टाटानगर, आदित्यपुर, चक्रधरपुर, राउरकेला, डांगुवापोसी, झारसुगुड़ा, बंडामुंडा व सीनी समेत अन्य स्टेशनों के 331 लोको पायलट शामिल हुए।
बताया जाता है कि रेल मंडल में मुख्य लोको निरीक्षक के 86 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र चक्रधरपुर और बंडामुंडा में भी बनाए गए थे। इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चार मंडलों (चक्रधरपुर, रांची, आद्रा व खड़गपुर) में 15 दिसंबर को भी सेफ्टी कैटेगरी के रिक्त पदों को भरने के लिए भी सामान्य विभागीय प्रतियोगिता प्रमोशन परीक्षा होगी। पहली बार रेलवे कंप्यूटर बेस्ड सेंट्रलाइज परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें जोन स्थित विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है, जिसमें करीब 10 हजार रेलकर्मी शामिल हो सकते हैं। रेलवे में प्रमोशन से रेलकर्मियों को आर्थिक लाभ होने के साथ विभागीय सुविधा भी बढ़ जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।